फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिला सहकारी विपणन उपभोक्ता संघ के 21 को होने वाले चुनाव रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
अगली कार्रवाई तक चुनाव प्रक्रिया पर लगी रोक, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर फिर बढ़ा विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। द सोलन जिला सहकारी विपणन उपभोक्ता संघ सोलन के 21 नवंबर को होने वाले चुनाव रद्द कर दिए गए हैं। अगली कार्रवाई तक चुनाव नहीं होंगे। संघ के चुनाव को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार उलटफेर देखने को मिल रहा है। इससे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर गहरा गया है।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस समर्थित सदस्यों की ओर से चुनाव रद्द करवाने के बाद भाजपा समर्थित अध्यक्ष सुंदरम ठाकुर ने सहकारिता रजिस्ट्रार के आदेशों को चुनौती दी थी। इसके बाद सहकारिता रजिस्ट्रार की ओर से 21 नवंबर को चुनाव करवाने की तारीख घोषित की गई थी। अब इन आदेशों को भी चुनौती दिए जाने के बाद चुनाव अगली कार्रवाई तक रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद पहले हुए चुनाव रद्द कर दोबारा चुनाव करवाए गए थे। इसमें जिला के सभी नौ जोन के निदेशकों ने भाग लिया था। धर्मपुर जोन के सुंदरम ठाकुर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष तथा कंडाघाट जोन के कपिल शर्मा को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया था।
अध्यक्ष सुंदरम ठाकुर ने बताया कि सोलन जिले में नौ जोन हैं। सरकार की ओर से छह मनोनीत निदेशक बनाए गए थे, जिनके खिलाफ उन्होंने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उच्च न्यायालय ने 8 अक्तूबर को उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए पिछले चुनाव को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया था। साथ ही सरकार को 31 अक्तूबर से पहले दोबारा चुनाव करवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि न्यायालय के निर्देशों के अनुसार चुनाव करवाए गए थे, जिसमें उन्हें अध्यक्ष और कपिल शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया था। इसके बावजूद कांग्रेस समर्थित लोगों की ओर से दोबारा चुनाव रद्द करवाने के आदेश जारी करवाए गए। उन्होंने कहा कि अब इन चुनाव को भी चुनौती दी गई है और चुनाव प्रक्रिया पर फिर रोक लग गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें