फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बैठक में नहीं जुटी कार्यकर्ताओं की भीड़, राष्ट्रीय सचिव बघेल हुए नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाेले, पार्टी में काफी कमियां, आने वाले समय में होंगी दुरुस्त
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष के लिए की जानी है चुनाव प्रक्रिया
विधानसभा क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने का कर रहे कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर (सोलन)। कांग्रेस की धर्मपुर में जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष की सही जानकारी लेने के लिए रखी गई बैठक में कार्यकर्ताओं की भीड़ न जुट सकी। ऐसे में पार्टी हाईकमान से आए पर्यवेक्षक एवं राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की कमी से लगता है कि पार्टी में काफी कमियां हैं। इसे आने वाले समय में दुरुस्त करना होगा। इन दिनों जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष बनाने प्रक्रिया चल रही है। आगामी दिनों में चुनाव प्रक्रिया होनी है। ऐसे में पार्टी हाईकमान से पर्यवक्षेक बनकर आए बघेल कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने का कार्य कर रहे हैं।
बैठक में कार्यकर्ताओं की राय के अनुसार ही आगामी कार्य किया जाना है, लेकिन बैठक में कई बड़े कांग्रेस के नेता नदारद रहे। कुछ कार्यकर्ता बैठक में आए भी थे, लेकिन वे भी कुछ देर रुकने के बाद बैठक छोड़कर जाते दिखाई दिए। कई कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें कोई सूचना बैठक की नहीं दी गई थी। उन्हें सोशल मीडिया या समाचार पत्रों के माध्यम से बैठक की जानकारी मिल पाई है। इसके बाद वे बैठक में आए और काफी नाराज भी दिखाई दिए। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि आगामी दिनों में प्रक्रिया पूरी होने के बाद डिटेल से इस मामले पर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने कहा कि इस बार जिलाध्यक्ष व ब्लाॅक अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। बिना चुनाव के कोई भी पद नहीं भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी का साफ कहा है कि पार्टी को उन कार्यकर्ताओं तक पहुंच बनानी है जो अंतिम पंक्ति में बैठे हैं और कोई समस्या या सुझाव लेकर आ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कुछ कार्यकर्ताओं को कमरे में बुलाया और राय जानने का प्रयास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें