फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पुलिस टीम ने कंडा को हराकर जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
यंग फार्मर क्लब ने प्रतियोगिता का किया आयोजन, 45 टीमों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। यंग फार्मर क्लब कंडा की क्रिकेट प्रतियोगिता पुलिस टीम ने जीती। उन्होंने कंडा को करारी शिकस्त दी। फाइनल कंडा सीनियर और पुलिस टीम के बीच हुआ। कंडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 15 ओवर में 52 रन बनाए। पुलिस की टीम ने मात्र चार ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 45 टीमों ने भाग लिया। पुलिस के सनी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, पुनीत को बेस्ट बॉलर और आलोक को बेस्ट बैट्समैन के खिताब से नवाजा गया। इससे पहले सेमीफाइनल में कंडा सीनियर ने कंडा जूनियर को और पुलिस ने कोट को हराया था। प्रतियोगिता के समापन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्ञान ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि युवाओं का खेलों की ओर ध्यान होना आवश्यक है ताकि वह नशे की आदत से दूर रह सके। उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने आयोजकों को अपनी ओर से 5100 रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट की। इस अवसर पर कांग्रेस कसौली मंडल के महासचिव हेमंत ठाकुर, नेक राम, ध्यान सिंह, किशन ठाकुर और चांद राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें