फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में बनेगी पुलिस चौकी और औषधालय

Wed, 13 Dec 2023 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बद्दी के गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति
विज्ञापन
अध्यापकों की दी गई सीख को जीवन में उतारें विद्यार्थी
विज्ञापन

सीपीएस रामकुमार रहे गोल्डन वैली स्कूल में मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि अध्यापकों द्वारा दी गई सीख को जीवन में उतारकर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सदैव सक्रिय रहें। वह बद्दी स्थित गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल के वार्षिक पारितोषिक समारोह बोल रहे थे। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए वहीं मुख्यातिथि ने मेधावियों को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र पर 8828 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। प्रदेश सरकार के प्रयास आने वाले समय में छात्रों को बेहतर माहौल में शिक्षा प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल बद्दी में शीघ्र ही नई डिजिटल एक्स रे मशीन के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी। सीएसआर के माध्यम से स्थापित यह मशीन बद्दी सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को राहत प्रदान करेगी। लोगों की सुविधा के लिए एक नया औषधालय भी स्थापित किया जाएगा। बद्दी स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में उपयुक्त स्थान पर पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन


राम कुमार ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए शीघ्र ही बद्दी में उपमंडलाधिकारी कार्यालय करना शुरू कर देगा। बद्दी शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए शीघ्र ही नई योजनाएं क्रियांवित की जाएगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि बद्दी शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा अधिक से अधिक पौधे लगाएं। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को अपनी ओर से 10 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस समिति उप कोषाध्यक्ष मदन लाल चौधरी, नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष तरसेम चौधरी, पार्षद सुरजीत चौधरी, संजीव कुंडलस, पाठशाला के अध्यक्ष भजन सिंह, प्रधानाचार्य रुचि दुबे व अन्य अध्यापक, बच्चे और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें