फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: होली पर्व पर पुलिस अलर्ट, शहर में चप्पे-चप्पे पर पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में 80 अतिरिक्त पुलिस कर्मचारी रहेंगे तैनात, दिनभर रहेगी गश्त
विज्ञापन

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच समेत अन्य जगहों पर लगाए जाएंगे नाके
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन । होली पर्व पर हुड़दंग और हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। बुधवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। जिले के सभी थानों और चौकियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस ने कहा कि हुड़दंग मचाने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 समेत शहर के मुख्य मार्गों पर पुलिस की तैनाती की गई है। शहर में 80 अतिरिक्त पुलिस कर्मचारियों को गश्त और सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। साथ ही क्यूआरटी वैन भी अलग-अलग क्षेत्रों में गश्त करेगी। शहर के चंबाघाट, ओच्छघाट, शामती बाईपास, शमलेच बाईपास, सपरून चौक समेत अन्य जगहों पर नाके लगाए गए हैं, जहां क्रॉस होने वाले वाहनों की जांच की जाएगी। परवाणू के टीटीआर चौक पर भी हाईवे पर पुलिस की नजर रहेगी। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी की जाएगी।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में आपातकालीन सुविधा
होली के दौरान क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में ऑन-कॉल स्किन रोग विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। रंगों से होने वाले त्वचा रोग या अन्य आपात स्थिति में लोगों को तत्काल चिकित्सकीय सहायता मिलेगी। आवश्यक दवाओं का स्टॉक पूरा किया गया है और गंभीर मामलों में वार्ड में भर्ती की सुविधा भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. चारु सिंह, त्वचा रोग विशेषज्ञ, आरएच सोलन

हर्बल रंगों से होली खेलने का आग्रह
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि होली हर्बल और सुरक्षित रंगों से खेलें। त्वचा को पहले मॉश्चराइज करें, आंखों को रंग से बचाएं और खेल के बाद तुरंत रंग को साफ कर दें।
कोट
होली पर्व के दौरान पुलिस कर्मियों की तैनाती पूरे शहर में की गई है। लोगों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें और शराब या नशा कर वाहन न चलाएं।
-राज कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें