फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चायल में एक साथ तीन जगह चोरी करने वाले आरोपी पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

Sat, 12 Sep 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को पुलिस ने करवाया क्राइम सीन री-क्रिएट
विज्ञापन

पुलिस चोरी के संबंध में कर रही है आरोपी से पूछातछ
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। उपमंडल कंडाघाट की ग्राम पंचायत चायल में तीन दुकानों और एक घर में सेंधमारी करने वाले शातिर चोर को चायल पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर दबोच लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। शुक्रवार को पुलिस आरोपी को मौके पर लेकर पहुंची और वारदात का सीन री-क्रिएट कर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस के अनुसार, पिछले दिनों रात के समय चोरों ने चायल में एक ही भवन में स्थित दो दुकानों और एक रिहायशी मकान को निशाना बनाया था। शातिर चोर दुकानों से नकदी से भरे गल्ले उठा ले गए थे, जबकि मकान के ताले टूटे मिले थे। एक ही रात में तीन स्थानों पर हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदारों में सोमनाथ डेली नीड्स के संचालक के. सोमनाथ गुप्ता ने बताया कि चोर उनकी दुकान से 5, 10 और 20 रुपये के सिक्कों से भरा गल्ला उठा ले गए। वहीं, नीलम बुटीक की संचालिका नीलम कश्यप के अनुसार, उनकी दुकान से भी गल्ला चोरी हुआ, जिसमें करीब ढाई हजार रुपये की नकदी थी।
इसी भवन में रहने वाली शशि शर्मा जब चंडीगढ़ से देर शाम चायल पहुंचीं तो उन्हें अपने घर के ताले टूटे मिले। घटना की सूचना मिलते ही चायल पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए अगले ही दिन आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि मकान से क्या-क्या सामान गायब हुआ है, इसका सही आकलन जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। मामले की पुष्टि एएसपी सोलन रमेश शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें