फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस युवाओं को कर रही प्रताड़ित : विवेक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस केवल वही मामले बता रही जिनमें कामयाबी मिली हो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस चिट्टा और नशा तस्करी के मामले पकड़ रही। पुलिस इन मामलों को सार्वजनिक करके कहीं न कहीं युवाओं को प्रताड़ित करने का काम कर रही है। यह बात सोलन में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस के आलाधिकारी सिंघम बनने का प्रयास कर रहे हैं। यह किसके इशारे पर किया जा रहा है इसका जवाब सरकार को देना चाहिए। इससे पहले भी नशे के मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई करती रही है लेकिन रोजगार के मुद्दे को दबाने, युवाओं को प्रताड़ित करने और हिमाचल को बदनाम करने के लिए इस तरह के कार्यों को किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस वही मामले सामने ला रही है, जिनमें उनकी उपलबि्ध हो। बाकी मामलों में न तो कोई अधिकारी बयान देता है और न ही इसमें प्रेस नोट जारी किए जाते हैं। जिले में चोरी के मामले व अन्य घटनाएं भी होती है, मगर पुलिस उसमें मौन रहती है। ऐसे में सभी मामलों को सामने लाना चाहिए। विवेक ने कहा है कि यह सभी प्रश्न विधानसभा सत्र में उठाए जाएंगे। सरकार का प्रशासन पर नियंत्रण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें