25 अगस्त को डंडों से मारा था पंचकूला के युवक को
हत्या के बाद कसौली में छुपा हुआ था मामले का आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। ट्रक यूनियन के समीप पंचकूला के एक युवक की डंडे से मार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 14वें आरोपी को भी पकड़ लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
25 अगस्त की शाम को पंचकूला निवासी राहुल राॅय अपने तीन अन्य साथियों के साथ ट्रक यूनियन में आया था। जिस पर एक अन्य गुट के लोगों ने लेनदेन को लेकर मारपीट की। जिससे पंचकूला के युवक राहुल की मौके पर मौत हो गई। मामले में अब तक पुलिस ने 14 आरोपी पकड़ लिए हैं।
पुलिस ने 14वें आरोपी बद्दी के राहुल को कसौली से पकड़ा है। आरोपी राहुल उर्फ हैप्पी बद्दी का रहने वाला है। इसने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। वह थाना बद्दी में दर्ज हत्या के मामले में वांछित था। उप पुलिस अधीक्षक बद्दी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।