फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेशभर में भाजपा बनाएगी 16 लाख सदस्य :डॉ. सैजल

Wed, 04 Sep 2024 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सोलन में पत्रकार वार्ता करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव सैजल।संवाद
विज्ञापन
जिले में भाजपा के सदस्यता अभियान की हुई शुरूआत
विज्ञापन

हर वर्ग व हर समुदाय बनेगा इस बार भाजपा का सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। भाजपा 2014 और 19 की तरह 2024 में भी देश भर में अपना सदस्यता अभियान चला रही है जिसकी शुरुआत 2 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा के सदस्यता ग्रहण करने के बाद से शुरू हो चुकी है। बुधवार को सोलन में आयोजित पत्रकारवार्ता में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने 16 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है जोकि 25 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हर बूथ पर 200 सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है और बुधवार को जिले से भी इसकी शुरुआत कर दी गई। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के 8000 बूथों पर प्रति बूथ 200 सदस्य भाजपा के बनाए जाएंगे इसके लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साल 2014 में जब सदस्यता अभियान शुरू हुआ था उस समय देशभर 11 करोड़ नए सदस्य बने थे। 2019 में 18 करोड़ और अब 2024 में भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके लिए पार्टी की ओर से एक नंबर जारी किया गया है जिस पर कॉल करके व्यक्ति लिंक प्राप्त करके अपनी आवश्यक जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य है कि हर कोने हर वर्ग हर समुदाय से सदस्य बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें