सोलन। दाड़लाघाट में पुलिस ने चिट्टे (हेरोइन) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस गश्त पर थी इस बीच सूचना मिली कि सुल्ली अंबुजा कंपनी के कोयला यार्ड में एक ट्रक में उसका चालक अपने साथी के साथ चालकों व स्थानीय युवकों को चिट्टा बेच रहा है यदि इसी समय उक्त ट्रक व ट्रक में बैठे चालक व उसके साथी की तलाशी ली जाए तो भारी मात्रा में चिट्टा बरामद हो सकता है। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक में बैठे युवक जिनके नाम कमल देव निवासी गांव धोबटन, डाकखाना दाड़लाघाट, तहसील अर्की, जिला सोलन और राहुल ठाकुर निवासी गांव बडाल, डाकखाना पारनु, तहसील अर्की से तीन ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।