फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीएल सेंट्रल स्कूल कुनिहार के पांच खिलाड़ी खेलेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुनिहार (सोलन)। बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के बच्चों ने अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कई पदक जीते। इसी के चलते स्कूल के पांच खिलाड़ी रूबल,नीरव, कृतिका, रिधिमा और दृष्टि का चयन राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया की राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कृतिका, रिधिमा, रूबल ने चैस प्रतियोगिता में पहला स्थान, छात्र नीरव ठाकुर ने भाषण प्रतियोगिता में पहला, दृष्टि ने 200 मीटर रेस में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का परचम लहराया है। विद्यालय अध्यापक संघ के अध्यक्ष रतन तंवर, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, उप प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम लाल समेत सभी शिक्षकों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें