फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सीबीएसई नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Mon, 02 Nov 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
किपस सनवारा मे वालीवाल के मुकाबलो मे दोनो टीमे सघर्ष करती I स्त्रोत :स्कूल प्रबन्धन
विज्ञापन
कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का तीसरा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (किप्स), सनवारा में आयोजित सीबीएसई नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कई टीमों ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
अंडर-19 वर्ग में विद्या वर्ल्ड स्कूल ने डीपीएस इंडियन स्कूल, दोहा (कतर) को पराजित किया। वहीं, यूपीएससी जैन पब्लिक स्कूल ने श्री वसिष्ठ विद्यालय को हराया।
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग में वेदव्यास सैनिक स्कूल ने पीपी सावनी चैतन्य विद्या संकुल को शिकस्त दी। एमआर सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने सेंट्रल एकेडमी रीवा और श्री विद्या निकेतन इंटरनेशनल स्कूल, तिरुपति ने कोचीन रिफाइनरी स्कूल को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग में वसिष्ठ जेंसीज स्कूल, बरदोली ने कालीधर नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटियाला को पराजित किया। डीएन चोपटा स्कूल ने गुरु अमरदास पब्लिक स्कूल, कपूरथला और चांदनी पब्लिक स्कूल, गाजीपुर ने महर्षि विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल को हराया। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले सीबीएसई के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक पुष्कर वोहरा और तकनीकी प्रतिनिधि अभिषेक उपाध्याय की देखरेख में संपन्न हो रहे हैं। विद्यालय के सीईओ डॉ. संजीव मैनरा ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला और समापन समारोह 3 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर और प्रधानाचार्य पूनम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें