दाड़लाघाट के सेवड़ा चंडी पंचायत में पौध रोपण करते विद्यार्थी। संवाद
अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट ने बानली गांव में किया पौधरोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट की ओर से सेवड़ा चंडी पंचायत के बानली गांव के लोगों एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी के बच्चों के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम किया। इसमें 100 से ज्यादा फलदार और औषधीय पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम में चंडी पंचायत के वार्ड सदस्य दयाराम शर्मा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी की उपप्रधानाचार्य अमृता कौशल विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पौधरोपण का पर्यावरण में सहयोग के बारे में जागरूक किया। परियोजना समंवयक हरी कृष्ण शर्मा ने पौधरोपण के महत्व पर बल दिया। उपप्रधानाचार्य अमृता कौशल ने कहा कि पेड़ों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। ये पेड़ आक्सीजन के साथ साथ अन्य आजीविका के साधन के रूप में भी काम आते हैं। मुख्य निर्माण अधिकारी अदानी सीमेंट मुकेश सक्सेना ने कहा कि फाउंडेशन, स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीणों, स्कूली बच्चों व अध्यापकों ने मिलकर पौधरोपण का सराहनीय कार्य किया है। इस दौरान अंबुजा फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक भूपेंद्र गांधी समेत स्वयं सहायता समूह, युवक मंडल के सदस्यों के अलावा चंडी स्कूल के बच्चों के साथ लगभग 130 लोगों ने भाग लिया।