कसौली क्षेत्र के दत्यार में 72 वें जिला स्तरीय वन महोत्सव अभियान को संबोधित करते मुख्यतिथि। संवाद
- फोटो : SOLAN
सोलन। कसौली विधानसभा क्षेत्र के दत्यार में 72वें जिला स्तरीय वन महोत्सव अभियान का शुभारंभ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने किया। इस मौके पर उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित होकर कार्य करें।
इस अवसर पर वृक्षारोपण की जापानी पद्धति मियावाकी के माध्यम से बरगद का पौधा रोपकर अभियान का शुभारंभ किया गया। उन्होंने महत्वाकांक्षी योजना ’एक बूटा बेटी के नाम’ योजना के तहत पीपल का पौधा भी रोपा।
इस अवसर पर पीपल, अर्जुन, दाढ़ू, बहेड़ा, शीशम इत्यादि के 500 पौधे रोपे गए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष में सोलन जिले में 386 हेक्टेयर भूमि पर विभिन्न प्रजातियों के 3,10,000 से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि 3.5 वर्ष की अवधि में सोलन जिले में 1650 हेक्टेयर भूमि पर वृक्षारोपण किया गया है। इस मौके पर ग्राम पंचायत जाबली और कोटी नाभ के वार्ड सदस्यों को 51-51 पौधे रोपित करने के लिए प्रदान किए। दत्यार को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है और राष्ट्रीयराज मार्ग पर स्थित यह स्थल आने वाले समय में पर्यटकों के लिए प्राकृतिक दृश्यावली का प्रमुख स्थल बनकर उभरेगा। इस मौके पर वन मंडल अधिकरी यशुदीप सिंह, प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सोलन के अध्यक्ष सुंदरम ठाकुर, बीडीसी धर्मपुर के उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, जोगेंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, युवा बोर्ड के निदेशक संजय ठाकुर सहित लोग मौजूद रहे।