फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कसौली के जुब्बड़ में चलाया पौधरोपण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कसौली (सोलन)। उपमंडलीय विधिक सेवा समिति कसौली की ओर से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के मार्गदर्शन में जुब्बड़ (कसौली) में पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडलीय विधिक सेवा समिति कसौली के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश अशोक कुमार वत्सल ने की। इस अवसर पर सिविल जज रेणु बाला, वन विभाग की रेंज अधिकारी नीलम ठाकुर, बीट अधिकारी अजय शर्मा सहित वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ता प्लास्टिक प्रदूषण मानव स्वास्थ्य, वन्य जीवों और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए, उनकी देखभाल करे और सिंगल-यूज प्लास्टिक के प्रयोग से बचते हुए पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाए। प्रकृति की रक्षा करना केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। यदि आज पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास नहीं किए गए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर पर्यावरणीय संकट का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें