फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पेपर बैग बनाने में नौवीं कक्षा रहा पीयूष अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
डगशाई स्कूल में बैग फ्री डे पर हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में बैग फ्री डे पर प्रधानाचार्य कमल किशोर शर्मा की अध्यक्षता में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें पेपर-कटिंग से सजावट करना, पेपर कैरी बैग बनाना, अंताक्षरी, मास पीटी और फुटबाल आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रदूषण से बचाव के लिए पॉलिथीन के बदले पेपर बैग का प्रयोग करना और व्यावसायिक शिक्षा के प्रति रुचि उत्पन्न करना है। व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थी आत्मनिर्भर हो सकते हैं और बेरोजगारी की समस्या भी काफी सीमा तक हल हो सकती है।
विज्ञापन

पेपर बैग बनाने की कला में कक्षा नौवीं के पीयूष प्रथम, कक्षा छठी की साधना द्वितीय और नौवीं कक्षा की आकांक्षा तृतीय, नौवीं के हर्षित और अनुष्का चतुर्थ और पंचम स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कारों के लिए रुद्र, सिद्धार्थ, सूर्या, आशिका और पवित्रा को चुना गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य के अतिरिक्त विद्यालय के समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें