फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में पाइनग्रोव ने मेयो कॉलेज को हराया

Sun, 30 Apr 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में आयोजित लड़कों की क्रिकेट प्रतियोगिता में पाइनग्रोव स्कूल ने फाइनल मैच जीत ट्रॉफी अपने नाम की। शानदार गेंदबाजी के लिए सक्षम को मैन आफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। साथ ही अतुल को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक, दि लारेंस स्कूल सनावर के रेहान वर्मा को उभरता सितारा, मेयो कॉलेज अजमेर के उदय टोटुका को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पाइनग्रोव और मेयो कॉलेज अजमेर के बीच खेला गया। टॉस जीत कर मेयो कॉलेज के खिलाड़ियों ने पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। मेजबान स्कूल के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने धीमी गति से खेल की शुरूआत करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 165 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए मेयो कॉलेज ने 8 विकेट के नुकसान पर महज 146 रन ही बना पाए। इस दौरान पाइनग्रोव स्कूल के निदेशक कैप्टन एजे सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी विजेता खिलाड़ियों को भी बधाई देते हुए उनके अच्छे खेल प्रदर्शन के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें