फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चीड़ के शंकु के पक्षी और मक्की के छिलकों की गुड़िया बनी पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मां शूलिनी मेले में महिलाएं प्राकृतिक वस्तुएं से बने उत्पादों को कर रहीं बिक्री
विज्ञापन

धर्मपुर की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया स्टॉल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मां शूलिनी मेले में जिले के सभी ब्लॉकों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मिलकर स्टॉल लगाए हैं। इसमें धर्मपुर और पट्टा ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी संयुक्त रूप से स्टॉल लगाया है। इनकी ओर से स्टॉल पर बेचे जा रहे पाइन कोन (चीड़ के शंकु) से बने पक्षी और मक्की के छिलकों से बनी गुड़िया लोगों की पसंद बन गई हैं।
महिलाओं ने बताया कि लोग जिन प्राकृतिक वस्तुओं को अनदेखा कर देते हैं या इधर-उधर फेंक देते हैं, उनसे वे कई प्रकार के सजावटी सामान तैयार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कम कीमत होने के कारण ये सामान लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। उनका कहना है कि प्राकृतिक वस्तुओं से तैयार सजावटी सामान लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि वे खेतों में भी कई प्रकार की घास उगाती हैं। इन पर खाद्य रंगों का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि बच्चों को किसी तरह का नुकसान न हो। स्टॉल पर बांस से बनी टोकरियां भी बिक्री के लिए रखी गई हैं। इनमें सजावटी घास के साथ मक्की के छिलकों से बने छोटे-छोटे फूल लगाए गए हैं। ये सामान घरों में सजावट के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।
विज्ञापन

सजावटी बांस की टोकरियों की कीमत उनके आकार के हिसाब से तय की गई हैं। इनकी कीमत 150, 300, 350 और 500 रुपये तक । इसके अलावा एक फूल की कीमत 50 रुपये तक है। वहीं, पाइन कोन से बने पक्षियों को जोड़ों में बेचा जा रहा है। छोटे जोड़े 100 रुपये और बड़े जोड़े 150 से 200 रुपये तक में बिक रहे हैं। मक्की के छिलकों से बनी गुड़िया की कीमत 50 से 150 रुपये तक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें