फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप गहरी खाई में गिरी एक की मौत

Sun, 31 Jan 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चायल(सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल के झाजा क्षेत्र के चौड़ा गांव के पास एक पिकअप पलटकर कर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि चालक मौके से फरार हो गया है। हादसा शनिवार देर रात करीब 11 बजे हुआ है।
विज्ञापन


 पुलिस दुर्घटना का कारण चालक की तेज रफ्तारी बता रही है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को रविवार सुबह करीब 09 बजे बजे दी।

पुलिस ने मौके पर पंहुचकर घटनास्थल का मुआयना किया। चायल चौकी एएसआई जियालाल ने बताया कि पिकअप चौड़ा गांव से चायल की ओर आ रही थी। इसमें चालक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक की पहचान 46 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र श्रीराम निवासी चौड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वहीं मौके से फरार चालक की पुष्टि राकेश निवासी कसावला (कंडाघाट) के रूप में की गई है। पुलिस ने मौके पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने दुर्घटना का कारण तेज रफ्तारी बताया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें