फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप के खाई में गिरने से एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ स्वारघाट मार्ग पर ऊंचा गांव पानी मोड़ गांव के समीप एक पिकअप के गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। घायल युवक को नालागढ़ अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक युवक की पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक युवक बिलासपुर जिले की नैनादेवी तहसील के दगड़ाहन गांव का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार यह हादसा शुक्रवार मध्य रात्रि को हुआ।
दगड़ाहन निवासी रोहित कुमार और इसी गांव का चालक धीरज कुमार शुक्रवार को पिकअप से सब्जी लेकर चंडीगढ़ गए थे। वापसी में उन्होंने प्याज भर रखे थे। घटना के दौरान रोहित कुमार गाड़ी चला रहा था। कुंडलू गांव से कुछ दूर ऊंचा गांव पानी मोड़ पर रोहित अपना संतुलन खो बैठा और पिकअप 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

इस दौरान वहां से निकल रहे किसी वाहन चालक ने इसे गिरते हुए देख लिया। उसने इसकी सूचना 108 नंबर पर दे दी। 108 एंबुलेंस की ओर से जोघों चौकी पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों को मदद से दोनों को खाई से बाहर निकाला। रोहित की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि धीरज घायल है। उसे नालागढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

एसडीपीओ विवेक कुमार ने बताया कि मृतक युवक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें