फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुड गांव से दबोचा चोरी की बाइक का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी के भुड गांव से बाइक चुराने के आरोपी को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पकड़ा। जिस व्यक्ति पर बाइक चोरी का आरोप है, उसने यह बाइक किसी और को चलाने को दी लेकिन बाइक का नालागढ़ में चालान हो गया। इसके चलते बाइक चोर पकड़े गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मल्लपुर पंचायत के ऊपरला भुड गांव के एक व्यक्ति जसवंत राय की बाइक चोरी हो गई। 21 जून को उसने बद्दी थाने मेें बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। झारखंड का युवक दलीप कुमार बाइक को नालागढ़ क्षेत्र में चला रहा था। नालागढ़ पुलिस ने रूटीन में नाका लगाया था जिसमें दलीप फंस गया। पुलिस ने उससे गाड़ी के कागजात मांगे तो दिखाने में असमर्थ रहा। इस पर पुलिस ने बाइक का चालान कर दिया।
चालान होने पर बाइक मालिक जसवंत राय को मेसेज आया। उसे मेसेज आया कि उसकी चोरी हुई बाइक का नालागढ़ में चालान हो गया जिसकी बद्दी पुलिस ने जांच की। जब दलीप कुमार से बाइक के बारे में पूछा तो उसने बताया कि यह बाइक उसने अतुल चौहान से ली है। अतुल चौहान जसवंत राय का किरायेदार है। पुलिस ने अतुल को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि अतुल चौहान कांगड़ा के पालमपुर का रहने वाला है जिसके पास एक और बाइक मिली है। वह उसके अभी तक पेपर नहीं दिखा पाया है। पुलिस को शक है कि यह बाइक भी चोरी की हो सकती है। आरोपी अतुल चौहान पर पहले से तीन केस दर्ज है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें