फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहर में पिकअप की एंट्री पर रोक, पिकअप यूनियन ने उपायुक्त को सुनाया दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने चालकों को दी थी चेतावनी, अवहेलना करने पर 20 हजार होगा चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के भीतर पिकअप वाहनों की एंट्री पर लगाए गए प्रतिबंध के मुद्दे को लेकर पिकअप यूनियन के सदस्यों ने उपायुक्त सोलन से मुलाकात की और अपना रोष जताया। यूनियन के पदाधिकारियों ने उपायुक्त को बताया कि शहर में पिकअप की एंट्री पर रोक लगाने के चलते उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है।यूनियन सदस्यों ने आरोप लगाया कि सुबह जब पिकअप चालक अपने वाहनों के साथ सोलन में प्रवेश कर रहे थे, तब यातायात पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी कि अगले दिन से शहर में पिकअप वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस की तरफ से चेतावनी दी गई कि यदि कोई चालक नियम का उल्लंघन करता है, तो उसे 20,000 रुपये का भारी जुर्माना भुगतना पड़ेगा। यूनियन के अनुसार राजगढ़ रोड, कोटला नाला और माल रोड पर सुबह के समय सब्जी व अन्य सामान की ढुलाई के लिए पिकअप वाहन ही आते हैं। पुलिस की इस सख्ती से पिकअप यूनियन में जबरदस्त नाराजगी व्याप्त है। उनका कहना है कि अगर वे शहर में नहीं आएंगे, तो उनका पूरा रोजगार बंद हो जाएगा। वहीं, उपायुक्त सोलन ने प्रतिनिधिमंडल को स्पष्ट किया कि उन्होंने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है। उन्होंने यूनियन को आश्वासन दिया कि इस बारे में पुलिस अधिकारियों से बात की जाएगी और पिकअप चालकों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें