फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ और बद्दी में पशु मित्र भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा 22-23 अप्रैल को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ और बद्दी उपमंडल में पशु मित्र भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा 22 और 23 अप्रैल को राजकीय डिग्री कॉलेज नालागढ़ के मैदान में आयोजित की जाएगी। एसडीएम नरेंद्र आहलूवालिया ने बताया कि 22 अप्रैल को यह परीक्षा पुरुष वर्ग के लिए और 23 अप्रैल को महिला वर्ग के लिए आयोजित होगी। परीक्षा प्रातः 9:00 बजे से शुरू होगी। पुरुष उम्मीदवारों के लिए प्रथम चरण में 30 मिनट में 5,000 मीटर की दौड़ और महिला उम्मीदवारों के लिए 10 मिनट में 1,500 मीटर की दौड़ निर्धारित की गई है। उम्मीदवार को परीक्षा स्थल पर निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व पहुंचना अनिवार्य होगा। सत्यापन के लिए उम्मीदवार को पत्र के साथ पहचान पत्र या आधार कार्ड लाना होगा।एसडीएम ने बताया कि शारीरिक परीक्षा सरकार की नीति के अनुरूप होगी और इसे अनिवार्य रूप से वीडियोग्राफी के माध्यम से रिकॉर्ड किया जाएगा। निर्धारित समय पर न पहुंचने वाले उम्मीदवारों को कोई आगामी अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। परीक्षा में भाग लेने के लिए कोई यात्रा-भत्ता नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें