बरोटीवाला में पीजीआई लंगर सेवा ग्रुप की ओर से रक्तदान शिविर में रक्तान करते हुए युवा- स्रोत- से
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला। पीजीआई लंगर सेवा ग्रुप बरोटीवाला ने अपने तीसरे रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में कुल 85 युवाओं ने रक्तदान किया। पीजीआई चंडीगढ़ के ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्रित किया। सेवा ग्रुप के सदस्य अनिल शर्मा ने बताया कि शिविर बरोटीवाला स्कूल के प्रांगण में सुरिंद्र चौधरी, गुरनाम ठाकुर, संजीव शर्मा, संजू गिरी और जगदीश गौतम की देखरेख में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर दून के विधायक राम कुमार ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में सौरव गुप्ता, पीयूष महाजन, पुनीत चौधरी, जीतेंद्र तनवर, धर्मपाल, विपन शर्मा, पंकज ठाकुर मौजूद रहे।