फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लोहारघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक चिकित्सक के सहारे

विज्ञापन
सीएचसी लोहारघाट का भवन- स्रोत- ग्रामीण।
विज्ञापन
विशेषज्ञ चिकित्सक ने होने से रेफर हो रहे मरीज, नालागढ़ व बिलासपुर के लगाने पड़ रहे चक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लोहारघाट की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी के कारण रोगियों को नालागढ़ या बिलासपुर तक स्वास्थ्य सुविधा लेने के लिए जाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार सीएचसी में सिर्फ एक चिकित्सक तैनात है। यदि चिकित्सक छुट्टी पर जाता है तो ओपीडी सिर्फ फार्मासिस्ट के सहारे चलती है। इसके कारण न तो आपातकालीन सुविधा उपलब्ध हो पाती है और न ही मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जा सकता है। अस्पताल में टेस्ट और एक्स-रे जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। मरीजों को निजी क्लीनिक तक जाना पड़ता है। विशेषज्ञ चिकित्सक के अभाव में मरीजों को अकसर रेफर किया जाता है। सीएचसी में चिकित्सकों के दो पद सृजित हैं, लेकिन एक पद लंबे समय से खाली पड़ा है। हाल ही में लैब टेक्नीशियन भेजा गया है, लेकिन एक्स-रे मशीन अभी भी उपलब्ध नहीं है। स्थानीय लोगों और नेताओं ने सरकार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में असमर्थता का आरोप लगाया। जिला परिषद उपाध्यक्ष कमलेश पंवर और पूर्व पंचायत प्रधान बाबू राम पंवर ने कहा कि मरीजों को सुविधा लेने के लिए 30 से 50 किलोमीटर तक जाना पड़ता है। बीएमओ डॉ. कविराज नेगी ने बताया कि रिक्त पदों को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है और नई नियुक्तियों में लोहारघाट को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें