फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से रेहड़ी संचालक की मौत

विज्ञापन
Person killed after a hit by unknown vehicle in BBN
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर निचली संडोली के समीप मूंगफली की रेहड़ी लगाने वाले बुजुर्ग की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ की तहसील अजरौली के गांव नगल ढक निवासी तेज सिंह (60) पुत्र सोनपाल रेहड़ी पर मूंगफली बेचने का काम करता था। मंगलवार देर सांय तेज सिंह बद्दी के समीप निचली संडोली में सड़क के किनारे रेहड़ी लगा कर मूंगफली बेच रहा था। अचानक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। बद्दी के वार्ड-1 निवासी मान सिंह मंगलवार देर सांय अपने ससुराल निचली संडोली जा रहा था। जैसे ही पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तो उसने गाड़ी टकराने की आवास सुनी। उसने देखा की एक रेहड़ी चलाने वाला व्यक्ति सड़क किनारे बेहोश पड़ा है।
उसने बद्दी पुलिस को सूचित किया जिसने शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान उसके बेटे मनीष ने की। पुलिस ने मृतक का नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें