फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमा कौंडल कुनिहार बीडीसी अध्यक्ष, मनोहर लाल बने उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार(सोलन)। पंचायत समिति कुनिहार में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने कब्जा कर लिया है। बुधवार को पंचायत समिति कार्यालय में आयोजित बैठक में 23 सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान कांग्रेस-भाजपा दोनों पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार खड़े किए।
विज्ञापन

वोटिंग के बाद आए परिणामों में बाजी मारते हुए अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित सोमा कौंडल ने 15 मत हासिल किए जबकि भाजपा समर्थित भावना शर्मा को सात मत मिले जबकि एक मत रद्द हो गया। वहीं उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस समर्थित मनोहर लाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी गोपाल शर्मा को आठ के मुकाबले 15 मत हासिल कर पराजित किया। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के बाद एसडीएम अर्की विकास शुक्ला ने दोनों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जिले की अन्य पंचायत समितियों में भाजपा के कब्जे के बाद सभी की निगाहें कुनिहार बीडीसी पर टिकी थीं। अर्की से विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी इस पंचायत समिति में कांग्रेस के कब्जे को लेकर कीलेबंदी की थी। नतीजतन कांग्रेस ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष दोनों पर अपने समर्थित सदस्यों को बैठा दिया। इस मौके पर कांग्रेस सचिव राजेंद्र ठाकुर, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, नगर पंचायत अर्की अध्यक्ष अनुज गुप्ता, राकेश ठाकुर, रमेश ठाकुर, रमेश चौहान, धनी राम तनवर, ललित मोहन ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें