फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर में दिव्य रथ यात्रा का लोगों ने किया स्वागत

विज्ञापन
सत्य साईं बाबा की दिव्य रथ यात्रा के दौरान प्रसाद लेते भक्त। संवाद
विज्ञापन
सत्य साईं बाबा की शताब्दी जयंती में लोगों ने लिया भाग
विज्ञापन

बिलासपुर और ऊना की ओर यात्रा करेगी प्रस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। सत्य साईं सेवा संगठन ने श्री सत्य साईं बाबा की शताब्दी जयंती के उपलक्ष्य में सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ यात्रा का धर्मपुर पहुंचने पर स्वागत किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र साईं बाबा के जयघोष से गुंजायमान हो उठा और भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला।
संस्था के जिला अध्यक्ष शशि कांत सूद ने बताया कि इस दिव्य रथ यात्रा की शुरुआत 5 अप्रैल को परवाणू से की गई थी। जाबली में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा सोमवार सुबह करीब 10 बजे धर्मपुर के मुख्य बाजार में पहुंची। यहां धर्मपुर साईं मंदिर और स्थानीय श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं और भजनों के साथ यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान धर्मपुर में उपस्थित लोगों को अल्पाहार के पैकेट भी बांटे गए। यह यात्रा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजर रही है और हर स्थान पर लोग बड़ी संख्या में इससे जुड़ रहे हैं। सोलन के बाद अब यह यात्रा बिलासपुर और ऊना की ओर जाएगी। आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना और समाज में भक्ति व प्रेम का संचार करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा केवल हिमाचल तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी ले जाया जाएगा। शताब्दी जयंती के इस अवसर पर निकाली जा रही यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें