फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पोलन से जुकाम, एलर्जी से पीड़ित हो रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल में देवदार के पेड़ों से गिर रहा पीला पाउडर
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे दो दर्जन मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी

चायल (सोलन)। उपमंडल कंडाघाट के चायल में इन दिनों लोग पोलन से परेशान हैं। चायल क्षेत्र में देवदार के पेड़ों से गिर रहा पीला पाउडर जिसे पोलन कहा जाता है, से इन दिनों सड़कें, छतें भर गई हैं। वहीं इससे दुकानों में रखा गया सामान भी खराब हो रहा है। दुकानदारों को बार-बार दुकानों की सफाई करनी पड़ रही है।
इस पीले पदार्थ के कारण क्षेत्र में बीमारियां भी बढ़ गई हैं। लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। खासकर छोटे बच्चे खांसी, जुकाम आदि के शिकार हो रहे हैं। वहीं आंखों, शरीर में एलर्जी के मामले भी काफी बढ़ गए हैं। चायल अस्पताल में रोजाना बुखार, जुकाम आदि के दो से तीन दर्जन मामले पहुंच रहे हैं। हालांकि जब तक बारिश नहीं होती, तब तक लोगों को इस समस्या से दो चार होना पड़ेगा। बारिश के बाद पोलन पेड़ों से गिर जाता है। इसके बाद समस्या खत्म हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चायल अस्पताल कि चिकित्सा प्रभारी अक्षिका भारद्वाज ने बताया कि उनके पास खांसी, जुकाम, बुखार, एलर्जी, चमड़ी रोग से संबंधित काफी मामले रोजाना आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह घर से बाहर निकलते समय सन्स क्रीम लगाएं, मुंह में मास्क, आंखों में चश्मा पहनकर निकलें। बारिश के बाद यह समस्या खुद ही खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें