फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बरोटीवाला और दावत चौक होंगे चकाचक, पेवर ब्लॉक से सजेगी सड़क

विज्ञापन
बद्दी के रेड लाईट चौक के समीप पेवर ब्लाक लगाने के लिए मार्ग को किया समतल- संवाद।
विज्ञापन
नगर निगम ने 10-10 लाख के टेंडर किए जारी
विज्ञापन

बरसात के बाद इन दोनों चौक पर मार्ग की हालत हुई खस्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। रेड लाइट बद्दी के पास बरोटीवाला चौक और दावत चौक की सड़क को अब पेवर ब्लॉक लगाकर दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए दोनों जगह दस-दस लाख रुपये के टेंडर लगाए गए हैं। इन दोनों जगहों पर सड़क की हालत काफी खराब थी। लगातार पानी भरने से यहां तारकोल प्रभावी नहीं बन रहा था।
रेड लाइट चौक पर जलभराव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बद्दी के प्रवेश द्वार पर इस तरह का मार्ग बाहर से आने वाले लोगों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा था। यह बद्दी का सबसे व्यस्त चौक है। यहां से वाहन दो दिशाओं में निकलते हैं। एक ओर बद्दी-साई मार्ग है और दूसरी ओर बरोटीवाला जाने वाला मार्ग। बरोटीवाला मार्ग पर उद्योग होने के कारण यहां ट्रकों की आवाजाही भी काफी रहती है। इसके अलावा बद्दी से बरोटीवाला की ओर जाने वाली निजी और सरकारी बसें भी इसी मार्ग से गुजरती हैं।
विज्ञापन

बरसात के दौरान रेड लाइट चौक से बरोटीवाला चौक तक पानी भरा रहने से सड़क पर गहरे गड्ढे पड़ गए थे। सड़क के बीच गड्ढे होने से वाहन एक ही ओर से निकल रहे थे। इससे जाम की स्थिति बनी रहती थी। यातायात पुलिस की तैनाती के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल पाती थी। वाहन चालकों की समस्या को देखते हुए नगर निगम ने यहां पेवर ब्लॉक लगाने का फैसला लिया है। अब करीब दस लाख रुपये की लागत से यहां पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। इसके लिए फाउंडेशन तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि रेड लाइट चौक से बरोटीवाला चौक तक और दावत चौक पर पेवर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। इन दोनों स्थानों के लिए 20 लाख रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। रेड लाइट चौक पर पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें