फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लोगों ने मितियां में बैंक शाखा खोलने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ के पांच पंचायतों के लोगों को नहीं मिल रही सुविधा
विज्ञापन

बैंक संबंधी काम करवाने के लिए लोगों को जाना पड़ रहा मीलों दूर

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। उपमंडल की पांच पंचायतों के लोगों ने मितियां में बैंक शाखा खोलने की मांग की है। यहां बैंक की शाखा न होने से पेंशनर और खाता धारकों को मीलों दूर नालागढ़, नंड या रामशहर जाना पड़ता है। इससे उनका पूरा दिन बैंक की सुविधा लेने में बीत जाता है।
नालागढ़ उपमंडल की मितियां, सरोर, कोईड़ी, रतवाड़ी, गुनाह और पोले द खाला पंचायतों के लोग बैंक सुविधा न होने से परेशान हैं। सबसे ज्यादा परेशानी पेंशनरों को हो रही है। उन्हें पेंशन की जांच या प्राप्त करने के लिए 20 किमी दूर नालागढ़ और 15 किमी दूर रामशहर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

कुछ समय पहले इन पंचायतों ने प्रस्ताव पारित कर अग्रणी बैंक प्रबंधक सोलन को भेजा था, वहीं पंचायतों का प्रतिनिधिमंडल इस मामले में एलडीएम से भी मिला था। मितियां की पूर्व प्रधान सुनीता देवी ने पांच साल पहले प्रस्ताव एलडीएम को भेजा था। इसके बाद निवर्तमान प्रधान गुरदीप सिंह ने दो साल पहले प्रस्ताव भेजा था। इस मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल सोलन में एलडीएम तमन्ना मोदगिल से भी मिले थे, लेकिन अभी तक इस विषय में कोई प्रगति नहीं हुई है।
विज्ञापन

सोलन की अग्रणी बैंक प्रबंधक तमन्ना मोदगिल ने बताया कि पंचायतों की ओर से मितियां में बैंक शाखा खोलने के लिए आवेदन मिला था। इसे उन्होंने राज्य स्तरीय बैंकर समिति को भेजा था। अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दोबारा स्मरण पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें