फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से मिले लोग बोले, स्कूलों में शिक्षक नहीं, सड़कें खस्ताहाल

Thu, 01 Dec 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
सोलन चंडी में समारोह का शुभारंभ करते सीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचायत कोठो, शामती और सन्होल के प्रतिनिधिमंडल ने जटोली में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात कर उन्हें मांगपत्र सौंपा। इसमें मुख्यमंत्री से सेरी डमरोग से जटोली तक सड़क की हालत दुरुस्त करने की मांग की गई। साथ ही मुद्रिका बस और एचआरटीसी टैक्सी चलाने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग, प्रशासन और नगर परिषद क्षेत्र के लोगों की समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं। इसके साथ ही सदस्यों ने कोठो स्कूल में खाली पड़े शिक्षकों के पदों को जल्द भरने की भी मांग भी की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अध्यापकों के रिक्त पदों के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। स्कूल परिसर में बिजली बोर्ड द्वारा लगाए बिजली के खंबों को भी हटाने की मांग की। सदस्यों ने कहा कि बिजली के खंबों से बच्चों को अक्सर करंट लगने का खतरा हर दम बना रहता है लिहाजा इसे तुरंत किसी और जगह लगाने के आदेश जारी किए जाएं। स्कूल में खेलने के लिए उचित ग्राउंड और पढ़ाई के लिए नई कक्षाओं का निर्माण करने की भी अपील की गई।

कोठो पंचायत के उपप्रधान विकास ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं को ध्यान से सुना और इसके जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके साथ ही क्षेत्र के लोगों ने मंत्री धनीराम शांडिल से भी मुलाकात की। इस मौके पर कविराज, संजीव कुमार, अरूण कुमार, राकेश शर्मा, उमेश ठाकुर, शितल ठाकुर, कमल ठाकुर, जसवंती, राजेश, राजरानी, आशा ठाकुर, ममता ठाकुर और अंकुश ठाकुर समेत कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें