फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषक दिवस में यूको बैंक की योजनाएं बताईं

Fri, 22 Jan 2016 07:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूको बैंक अंचल कार्यालय सोलन द्वारा टाउन हाल मीटिंग व कृषक दिवस का आयोजन किया गया।  जिसकी अध्यक्षता अंचल प्रबंधक विवेक कौल द्वारा की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कर्मचारियों ने यूको बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों जैसे मुद्रा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, जीवन सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित ग्राहक सेवा के मानदंडों की विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम की सुविधाओं और विभिन्न प्रकार की जमा और ऋण योजनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन


इस दौरान नौणी विवि में पुष्प विज्ञान विभाग के एचओडी डॉ. वाईसी गुप्ता द्वारा पुष्प और कृषि से संबंधित नई-नई तकनीकों की जानकारी भी दी गई। उन्होंने किसानों को नई तकनीक से कृषि उत्पादन करने का आह्वान किया। इस मौके पर यूको बैंक द्वारा 50 किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए। इस दौरान उप अंचल प्रमुख बीजी गर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें