फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: काठा अस्पताल में 69 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
काठा स्थित इएसआईसी अस्पताल में रक्दान शिविर का शुभारंभ करते हुए चिकित्सालय की एमएस डॉ. सुमति  व
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। अंतरराष्ट्रीय पैरा मेडिकल डे पर ईएसआईसी अस्पताल काठा की पैरा मेडिकल यूनियन की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 69 लोगों ने रक्तदान किया। चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल के डॉ. विश्वजीत व उनकी टीम ने रक्त एकत्रित किया। अमर सिंह ने 18वीं बार रक्दान किया। शिविर का शुभारंभ अस्पताल की एमएस डॉ. सुमति ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से मनुष्य रोग रहित हो जाता है। एक स्वस्थ मनुष्य तीन माह के बाद रक्तदान कर सकता है। उन्होंने युवाओं से इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। इस मौके पर डीएमएस डॉ. सुगीद टंडन, यूनियन के अध्यक्ष सन्नी, सचिव लीना, कोषाध्यक्ष अरिहंत, नीरज खजुरिया, विजय कुमार, इरफान अहमद, शिवांगी राजपूत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें