पेंशनर कल्याण संगठन की अर्की इकाई ने अर्की सायर उत्सव की पारंपरिक रस्म झोटा पूजन को बहाल करने की मांग की है। संगठन प्रधान कृष्ण सिंह चौहान ने की अध्यक्षता में आयोजित एक दिवसीय बैठक में इस बात पर गहरी चिंता प्रकट की गई कि झोटा पूजन के बिना सायर मेले का गौरव विलुप्त होने की कगार पर है।
उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों ने एक स्वर में प्रदेश सरकार से इस मेले के अस्तित्व को बचाने के लिए कारगर कदम उठाने की मांग की है। सदस्यों ने कहा कि सायर संक्रांति के दिन झोटों के दर्शन शुभ माने जाते है। कहा कि मान्यता है कि इससे कई क्रूर ग्रहों से शांति मिलती है। लोगों की भावनाओं एवं सामाजिक मान्यताओं को आधार बना कर सायर मेले का मुख्य आकर्षण झोटा दर्शन बहाल करने की मांग की।
इसके अलावा संगठन ने पूर्व संगठन प्रधान डीआर गर्ग को मुख्य संरक्षक मनोनीत किया है। इस अवसर पर महासचिव राजेंद्र कुमार शर्मा सहित विभिन्न सदस्यों ने शिरकत की।