फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 15 से 50 वर्ष तक के लोगों को बनाया जाएगा साक्षर

Wed, 06 Mar 2024 07:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
डाइट सोलन ने कुनिहार में लगाया प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन

अर्की शिक्षा ब्लॉक के तहत बनाए गए है पांच खंड
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। स्वर्ण जयंती श्रेष्ठ संगम विद्यालय कुनिहार में डाइट सोलन ने उल्लास नवभारत साक्षरता पर प्रशिक्षण शिविर लगाया। डाइट के मास्टर ट्रेनर भगत राम ठाकुर ने बताया कि अर्की ब्लॉक के तहत पांच खंड बनाए गए हैं। जहां पर वालंटियर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति-20 के अंतर्गत समाज में 15 से 50 वर्ष तक के लोगों को साक्षर बनाने लक्ष्य है। इसके तहत अर्की ब्लॉक के तहत लोगों को चिन्हित करके अभियान को सफल बनाया जाएगा। कार्यशाला से प्रशिक्षित वालंटियर और शिक्षक लोगों के घरद्वार तक पहुंच कर लोगों को साक्षर बनाने में अपना अहम योगदान देंगे। राष्ट्र को पूर्ण साक्षर बनाने पर साक्षरता अभियान में साक्षर लोगों और वालंटियर शिक्षकों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। स्वयंसेवी भावना और निस्वार्थ भाव से शिक्षण अभियान सफल बना कर साक्षर राष्ट्र की अलख जगाकर संपूर्ण राष्ट्र को साक्षर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें