फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एससी एसटी कॉर्पोरेशन में पैसा नहीं आया तो लोग वापस ले रहे लोन का आवेदन

Sun, 13 Sep 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएसकेएफडीसी ने एससी एसटी कॉर्पोरेशन से मांगी थी आवेदकों की लिस्ट
विज्ञापन

जिसने भी आवेदन किया था, समय पर लोन नहीं मिलने से लिया आवेदन वापिस
कॉर्पोरेशन ने केंद्र को भेजा है पत्र, पहले पैसे मिलने पर ही दे सकते हैं लोन राशि

निशिल मेहता
सोलन। हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के पास प्रदेश के सफाई कर्मचारियों को कम ब्याज दरों पर ऋण देने के लिए पर्याप्त धनराशि नहीं है। ऐसे में लोगों ने अब कॉर्पोरेशन को दिए गए आवेदनों को वापस लेना शुरू कर दिया है। कॉर्पोरेशन के नियमों के अनुसार सफाई कर्मचारी को ऋण लेने के लिए आवेदन करने के बाद करीब तीन से चार माह तक इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों ने कॉर्पोरेशन की राह छोड़कर बैंकों का रुख करना शुरू कर दिया है।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम (एनएसकेएफडीसी) की ओर से कॉर्पोरेशन से ऋण के लिए आवेदन करने वाले सफाई कर्मचारियों की सूची मांगी गई थी। प्रदेशभर से आवेदनों को एकत्र करने में आ रही परेशानी के कारण कॉर्पोरेशन समय पर एनएसकेएफडीसी को आवेदकों की सूची नहीं दे पा रहा है। ऐसे में कॉर्पोरेशन ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की है। साथ ही, ऋण वितरित करने के लिए पहले धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम की ओर से प्रदेश के सफाई कर्मचारियों को एक लाख से 20 लाख रुपये तक का ऋण केवल हिमाचली प्रमाण पत्र के आधार पर दिया जाता है। हर साल करीब 200 से अधिक सफाई कर्मचारी कॉर्पोरेशन के माध्यम से ऋण लेते हैं। हालांकि, आवेदनकर्ताओं को ऋण मिलने में तीन से चार माह का समय लग रहा है। कॉर्पोरेशन के पास कई आवेदनकर्ता 50 हजार रुपये तक के ऋण के लिए भी आवेदन करते हैं, लेकिन इतनी कम राशि के लिए भी लोग तीन माह तक इंतजार करने को तैयार नहीं हैं।

इनसेट
यह हैं सफाई कर्मचारियों के लिए योजनाएं
एससी-एसटी कॉर्पोरेशन की ओर से सफाई कर्मचारियों के लिए प्रदेश में चार मुख्य योजनाएं चलाई जा रही हैं। उच्चतर लागत ऋण योजना के तहत 15 लाख रुपये तक का ऋण 8 से 9 प्रतिशत ब्याज दर पर केवल हिमाचली प्रमाण पत्र के आधार पर दिया जाता है। इसके अलावा माइक्रो क्रेडिट फाइनेंस योजना और महिला समृद्धि योजना के तहत एक लाख रुपये तक का ऋण 6 से 7 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया जाता है। वहीं, शिक्षा ऋण योजना के तहत 10 से 20 लाख रुपये तक का ऋण 7 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया जाता है।
विज्ञापन


कोट
कॉर्पोरेशन को अभी एनएसकेएफडीसी की ओर से आवेदकों को ऋण देने के लिए धनराशि नहीं मिली है। एनएसकेएफडीसी की ओर से कॉर्पोरेशन को लोगों के आवेदन पत्र देने के लिए कहा गया था। आवेदन एकत्र करने में आ रही परेशानियों के बारे में एनएसकेएफडीसी को पत्र भेजा गया है। उनके जवाब का इंतजार किया जा रहा है। - विपिन कुमार, जिला प्रबंधक, एससी-एसटी कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें