फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लोग सीख रहे मशरूम उगाने, जैविक खेती और मधुमक्खी पालन के तरीके

विज्ञापन
चंबाघाट में यूको आरसेटी की ओर से आयोजित प्र​शिक्षण ​शिविर में मौजूद प्र​शिक्षु। संवाद - फोटो : शपथ ग्रहण करते पदा​धिकारी।
विज्ञापन
यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सोलन में दिया जा रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सोलन की ओर से लोगों को स्वरोजगार की दिशा में सक्षम बनाने के लिए मशरूम उगाने, मधुमक्खी पालन और आधुनिक जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को कृषि एवं स्वरोजगार से जुड़ी सभी जानकारी देना है, ताकि वे अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक चला सकें। संस्थान में आयोजित यह प्रशिक्षण मुफ्त है और 12 दिनों तक चलेगा। इसमें लगभग 25-30 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले प्रतिभागियों को संस्थान में भोजन, ठहरने और प्रशिक्षण सामग्री की निशुल्क सुविधा भी प्रदान की जा रही है। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को कक्षाओं में बैठाकर उगाने से लेकर बेचने तक की पूरी प्रक्रिया सिखाई जा रही है। प्रतिभागियों को आधुनिक तरीके से जैविक खेती, मशरूम उगाने और मधुमक्खी पालन की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। आने वाले समय में उन्हें अन्य व्यावसायिक जानकारी और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस प्रमाणपत्र के आधार पर भविष्य में बैंक ऋण की सुविधा भी प्राप्त की जा सकेगी, जिससे प्रतिभागी अपने स्वरोजगार को बढ़ा सकते हैं। संस्थान की निदेशक मीनू बारिया ने बताया कि यूको आरसेटी सोलन जिले के 18 से 50 वर्ष तक के युवक और युवतियों को स्वरोजगार के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में महिला टेलरिंग, ब्यूटी पार्लर, एलवीएम ड्राइविंग, फास्ट फूड और जुट के बैग बनाने जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें