फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जनता को मिल रहा लाभ : सुनील

Thu, 12 Dec 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव और राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का बिलासपुर में आयोजित जश्न समारोह बेहद सफल रहा। कहा कि यह भीड़ भाजपा नेताओं के आरोपों का करारा जवाब है।
विज्ञापन

सुनील शर्मा ने कहा कि भाजपा नेता इस कार्यक्रम को लेकर कई दिनों से अनर्गल बयानबाजी कर रहे थे, लेकिन जनता ने इस रैली में अपनी उपस्थिति से साबित कर दिया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें लाभ हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा रैली में छह नई योजनाओं की घोषणा का स्वागत किया। इनमें प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना, पशुपालकों को लाभ पहुंचाना, राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत ई-टैक्सी योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, एचपी शिवा परियोजना और मोबाइल आयुष स्वास्थ्य इकाई शामिल हैं। शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह मध्यम वर्गीय परिवार से हैं और अपनी मेहनत के बल पर इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्होंने मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी बंद नहीं की, तो कांग्रेस इसका करारा जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें