ग्राम पंचायत धर्मपुर में लगाया गया विशेष कैंप
लोगों से किया गया ई-केवाईसी करवाने का आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बिजली बोर्ड उपमंडल धर्मपुर ने ग्राम पंचायत भवन में ई-केवाईसी कैंप लगाया गया। कैंप के दौरान 152 उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी करवाई। इस दौरान उपभोक्ताओं को बताया गया कि ई-केवाईसी करवाना जरूरी है ताकि बिजली मीटर की सही जानकारी बोर्ड को पता लग सके। वीरवार को धर्मपुर, पड़ाव, सुक्की जोहड़ी समेत स्कूल के आसपास के लोगों ने अपनी ई-केवाईसी करवाई है।
ग्राम पंचायत उपप्रधान अजय गर्चा ने बताया कि बोर्ड के आग्रह पर धर्मपुर पंचायत में विशेष ई-केवाईसी कैंप लगाया गया। इससे लोगों को आसानी हुई है। बोर्ड के साथ मिलकर ग्राम पंचायत की ओर से अन्य जगहों पर भी आगामी दिन इस प्रकार के कैंप लगाए जाएंगे ताकि लोगों को घरद्वार पर सुविधा मुहैया हो सके। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी के लिए विद्युत मीटर खाता संख्या (कंज्यूमर आईडी) को आधार कार्ड से जोड़ने का कार्य किया जा रहा , ताकि सरकार की ओर से दिए जाने वाले उपभोक्ताओं को आसानी से मिलते रहे।
ई-केवाईसी के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली का कोई भी नया या पुराना बिल तथा आधार कार्ड से जुड़े हुए अपने मोबाइल नंबर को साथ रखना होगा। यदि कोई उपभोक्ता ई-केवाईसी कराने से चूक गया हो तो ऐसे लोग विद्युत बोर्ड के कार्यालय आकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं।