फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली बर्तन लेकर पहुंचे ग्रामीणों की विभाग के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। गर्मी के मौसम में पीने के पानी की आपूर्ति न होने से नाराज कुनिहार शहर की हाटकोट पंचायत के लोगों ने जलशक्ति विभाग के कार्यालय के बाहर खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर लोगें ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द ही हाटकोट बाजार में पेयजल आपूर्ति दुरुस्त नहीं हुई तो मुख्य सड़क मार्ग को भी बंद किया जाएगा। विभाग के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया जाएगा। कुनिहार शहर की ग्राम पंचायत हाटकोट के लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

समस्या के समाधान के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। अभी तक समस्या हल नहीं हुई। कुनिहार बाजार में पानी की सप्लाई अब एक दिन की जगह दो दिन छोड़ कर की जा रही है। उपभोक्ताओं गोपाल कृष्ण, इंद्र पाल शर्मा, वार्ड सदस्य कमला देवी, मीना देवी, अनिल कुमार, देवी राम, कृष्णा देवी, रक्षा देवी, राजिंदर कुमार, कमल किशोर, लता देवी, सोहन लाल, रमेश शर्मा, गुरु नाम, कुलदीप कुमार, मीरा देवी सहित सौ लोगों ने विभाग पर पानी की सप्लाई में अनियमितता के आरोप लगाए हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले वरिष्ठ अधिशासी अभियंता अर्की, सहायक अभियंता सुबाथू, कनिष्ठ अभियंता कुनिहार और उनके स्टाफ के साथ शहर के प्रमुख लोगों ओर जन प्रतिनिधियों ने कुनिहार में बैठक करके अभियंता को सारी स्थिति से अवगत करवाया था। उन्होंने कुनिहार में पानी की कमी को दूर करने के लिए सप्लाई को ठीक करने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक लोगों को आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला है।
विज्ञापन

उधर, जल शक्ति विभाग सहायक अभियंता सुबाथू मनीष कुमार का कहना है कि विभाग पुरानी मशीनरी को बदल रहा है जिस कारण यह समस्या आई है 2 दिन के अंदर पानी की सप्लाई सुचारू रूप से दी जाएगी। व ग्राम पंचायत हाटकोट जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें