फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हिम बस कार्ड बनाने का पेंशनरों ने किया विरोध, नारेबाजी की

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी सोलन इकाई के पेंशनरों ने बैठक में मांगों पर की चर्चा
विज्ञापन

सरकार से अधिसूचनाओं को वापस लेने का आग्रह
चिकित्सा बिलों और डीए किश्त भी जल्द जारी करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल पथ परिवहन निगम पेंशनर कल्याण संघ, सोलन इकाई ने बुधवार को न्यू बस स्टैंड सोलन में गेट मीटिंग आयोजित कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रेम सिंह ने की। पेंशनरों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आगामी समय में प्रदर्शन और अधिक उग्र होगा।
पेंशनरों ने सरकार की ओर से जारी अधिसूचनाओं पर रोष व्यक्त किया और कहा कि उन्हें तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने हिम कार्ड से सफर कराने की योजना का विरोध किया और कहा कि निगम के पहले से जारी आई कार्ड के अनुसार ही सफर की सुविधा जारी रहनी चाहिए। उन्होंने साथ ही समय पर पेंशन न मिलने, एरियर और चिकित्सा बिलों की लंबित अदायगी पर भी चिंता व्यक्त की। पेंशनरों ने बताया कि 2016 से 2022 का स्केल एरियर अब तक जारी नहीं किया गया है, जबकि अन्य विभागों के कर्मचारियों को किश्तें मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा बिलों के मामले में उन्होंने कहा कि करीब 14 करोड़ रुपये के बिल लंबित हैं, जो 2022 से भुगतान नहीं हुए। कई पेंशनर गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं और हर व्यक्ति पर आठ से दस लाख रुपये की देनदारी बन गई है। उन्होंने बताया कि 12 अक्बतूर को शिमला में आयोजित मुख्यमंत्री की बैठक में चिकित्सा बिलों के भुगतान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। 2018 के नाइट ओवर टाइम और डीए की तीन फीसदी किश्त भी पेंशनरों को नहीं मिली। इसके कारण निगम की बसों में वरिष्ठ पेंशनर खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं।
पेंशनरों ने सरकार से मांग की कि सभी लंबित पेंशन, एरियर और चिकित्सा बिल शीघ्र भुगतान किए जाएं और जारी अधिसूचनाओं को वापस लिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें