संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की मासिक बैठक कमल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों जिनमें बकाया महंगाई भत्ता, लीव इन कैशमेंट, ग्रेच्युटी एवं बकाया मेडिकल बिलों के शीघ्र भुगतान की मांग उठाई गई। अध्यक्ष प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नौ दिसंबर को पेंशन दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसी अवसर पर एसोसिएशन की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। समारोह के दौरान वरिष्ठ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।