फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पेंशन नौ तारीख को देने से पेंशनर खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिसन विशेषज्ञ न होने पर 6 नवंबर को देंगे धरना
विज्ञापन

राज्य पेंशन महासंघ कुनिहार इकाई की बैठक संपन्न

कुनिहार(सोलन)। भारतीय राज्य पेंशन महासंघ की कुनिहार इकाई की बैठक में नौ तारीख को पेंशन देने पर रोष जताया गया। कुनिहार अस्पताल में मेडिसन विशेषज्ञ नियुक्त करने की मांग की गई। निर्णय लिया कि एक माह में विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हुई तो 6 नवंबर को धरना दिया जाएगा।
बैठक अध्यक्ष आरपी जोशी की अध्यक्षता में हुई। पेंशनरों ने कहा कि सरकार कह रही है वेतन और पेंशन 5 और दस तारीख को देने से 6 करोड़ की बचत होती है। पेंशनरों ने सुझाव दिया कि सरकार प्रति माह 30 तारीख को वेतन और पेंशन जारी करे। इससे सरकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज तक हिमाचल के इतिहास में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि कर्मचारियों को वेतन और पेंशनरों को पेंशन के लिए इतना इंतजार करना पड़ा। प्रदेश में महंगाई पांच से छह गुना बढ़ गई है, जिससे गरीब व्यक्ति की स्थिति दयनीय होती जा रही है। उन्होंने कहा कि इस पर ध्यान दें नहीं तो कर्मचारियों और पेंशनरों सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी तक मेडिकल बिलों का भुगतान तक नहीं किया है। सरकार इसके लिए जल्द बजट जारी करे। उन्होंने सरकार से बकाया महंगाई भत्ता जारी करने की मांग उठाई। पेंशनरों ने सचिवालय कर्मियों के धरने का भी समर्थन किया और उन्हें जारी किए नोटिस वापिस लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बैठक में हरी दास, वीरेंद्र कुमार, जगदीश चंदेल, कंचन माला, ओम प्रकाश गर्ग, सत पाल शर्मा, चेतराम तनवर, सोहन लाल, एसपी शर्मा, जेपी शाह, भगवान सिंह वर्मा समेत विभिन्न विभागों के पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें