फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3000 ट्रक संचालकों का भुगतान अटका

Wed, 18 May 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
द मांगल लैंड लूजर्स एवं प्रभावित परिवहन सहकारी सभा बागा अर्की के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से मिलकर कंपनी के पास बकाया पड़ी भाड़े की राशि को अदा कराने के आदेश जारी करने की मांग की। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
द मांगल लैंड लूजर्स एवं प्रभावित परिवहन सहकारी सभा बागा अर्की के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से मिलकर कंपनी के पास बकाया पड़ी भाड़े की राशि को अदा कराने के आदेश जारी करने की मांग की।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सीमेंट प्रबंधन की ओर से माल ढुलाई के भाड़े का भुगतान न होने से ट्रक मालिकों में रोष है। डीसी को सौंपे ज्ञापन में सभा ने दावा किया कि विभिन्न ट्रक आपरेटरों की करीब 16.41 करोड़ की राशि तीन माह से अटकी पड़ी है।

भुगतान न होने से गाड़ियों को चलाना बहुत मुश्किल हो गया है। यहां तक कि गाड़ियों के टैक्स समेत अन्य कर भी जमा करवाना मुश्किल हो गया है। सीमेंट कंपनी में लगभग 3000 ट्रक माल ढुलाई का कार्य करते हैं। लेकिन पिछले कई माह से भाड़े की अदायगी में जो कोताही प्रबंधन बरत रहा है वह आपरेटरों पर भारी पड़ रही है। इससे गाड़ियों को सुचारु और नियमित रूप से चलाया जाना मुश्किल हो चुका है। इसी समस्या को लेकर 8 मार्च से 25 मार्च तक माल ढुलाई बंद की गई थी। इसके बाद बाद एसडीएम सदर (बिलासपुर) के कार्यालय में 23 मार्च को सीमेंट कंपनी के निदेशक ने 25 से 30 अप्रैल तक पूर्ण रूप से बकाया राशि का भुगतान कर देने का आश्वासन दिया लेकिन  30 अप्रैल के बाद नियमित रूप से भाड़े राशि का भुगतान नहीं किया गया। इस मौके पर सुरेंद्र वर्मा, अमर ठाकुर, हरिचंद, देवेंद्र, नरपल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें