शिवालिक वैली स्कूल में विजेता छात्राएं स्कूल के प्रंबधकों के साथ- स्रोत- स्कूल।
राज्य स्तर पर बनीं सर्वश्रेष्ठ एथलीट, 100 व 200 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। राज्य स्तरीय कन्या स्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शिवालिक वैली स्कूल की छात्रा पावनी राजपूत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उसे हिमाचल प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया और उसका चयन राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में प्रभजोत कौर और अश्मीत कौर ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया और विद्यालय का नाम गौरवांवित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य कविता बंसल ने तीनों छात्राओं की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके कोच मुकेश चंदेल और ममता शर्मा को उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए बधाई दी। विद्यालय के सचिव दिनेश बंसल ने तीनों छात्राओं पावनी राजपूत, प्रभजोत कौर और अश्मीत कौर समेत उनके अभिभावकों को बधाई दी।