फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ट्रक और टैक्सी की जोरदार टक्कर<bha>;</bha> नौ लोग घायल, चार पीजीआई चंड़ीगढ़ रेफर

विज्ञापन
परवाणू में ट्रक और गाड़ी की टक्कर से हुआ नुकसान। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
परवाणू के शिवालिक होटल के पास पेश आया हादसा, ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

सभी घायल कालका के रहने वाले
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। परवाणू के शिवालिक होटल के समीप सड़क हादसे में नौ लोग घायल हो गए। हादसा सोमवार सुबह हुआ। इसमें एक ट्रक और टैक्सी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से चार लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार टैक्सी कालका से सवारियां लेकर परवाणू की ओर आ रही थी। इसी दौरान परवाणू से कालका की ओर आ रहा एक ट्रक ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रही टैक्सी से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी में सवार सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिये परवाणू ईएसआई अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर रूप से घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जबकि तीन अन्य का उपचार परवाणू अस्पताल में चल रहा है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि घायलों में शंकर 29 वर्षीय, लक्ष्मी 45 वर्षीय, साक्षी 26 वर्षीय व अरुणा 43 वर्षीय निवासी कालका को चंड़ीगढ़ रेफर किया गया, जबकि रंजू पुष्पा, जसविंद्र,रंजना व अजय निवासी कालका को ईएसआई में प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई।

परवाणू में ट्रक और गाड़ी की टक्कर से हुआ नुकसान। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें