फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शामती में सड़क पर पेवर ब्लॉक का काम लटका, ड्रेनेज सिस्टम न बनने से बढ़ा खतरा

विज्ञापन
सोलन के शामती में बजट के कारण अटके सड़क के काम के बाद छोड़ी निर्माण सामग्री। संवाद
विज्ञापन
बजट की कमी से काम रुका, सड़क किनारे छोड़ी गई सामग्री से आवागमन भी प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शहर के साथ लगते शामती क्षेत्र में सड़क पर पेवर ब्लॉक बिछाने का काम बजट की कमी के कारण अधर में लटक गया है। ठेकेदार ने सड़क पर पेवर ब्लॉक तो बिछा दिए हैं, लेकिन ड्रेनेज सिस्टम का कार्य फंड उपलब्ध न होने के कारण रोक दिया गया है। विभाग की ओर से जारी बजट में केवल पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य ही पूरा हो सका है। ड्रेनेज सिस्टम समय पर न बनने से बारिश का पानी सड़क पर जमा होकर पेवर को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे उनके उखड़ने का खतरा बना हुआ है।काम बीच में रुकने के कारण ठेकेदार ने निर्माण सामग्री सड़क किनारे छोड़ दी है, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय बाद सड़क सुधरने के बावजूद क्षेत्र में जाम जैसी स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पास की नाली में लगातार पानी बहता रहता है और कई बार यह पानी सड़क पर आ जाता है, जिससे पहले भी सड़क खराब हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग ओच्छघाट मंडल के एसडीओ हमिंद्र शर्मा ने बताया कि ड्रेनेज सिस्टम निर्माण के लिए सामग्री मंगवाई गई थी, लेकिन बजट की कमी के चलते काम रोकना पड़ा है। उन्होंने कहा कि विभाग जल्द बजट उपलब्ध कराने के प्रयास कर रहा है, ताकि कार्य को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें