फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पट्टा महलोग सभा ने आतंकवादियों के खिलाफ उठाए गए कदम की सराहना की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। पट्टा महलोग सभा की विशेष बैठक में सभी ने सर्वप्रथम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों की ओर से 27 पर्यटकों की निर्मम हत्या की घोर निंदा की। केंद्र सरकार की ओर से आतंकवादियों के खिलाफ उठाए गए कदम की सराहना की। बैठक में दिवंगत सभी पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और पुष्प श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इकाई के अध्यक्ष जियालाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महलोग सभा की ओर से 4 मई की ऑनलाइन मीटिंग में प्रस्तावित सभी एजेंडा और उसके कार्यांवयन पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें प्रस्तावित एजेंडा को कार्यांवित करते समय संभावित चुनौतियों और उससे निपटने के बारे में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों में अध्यक्ष जिया लाल ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवान दास चौधरी, उपप्रधान वीना रघुवंशी, महासचिव देव करण कौशल, बलदेव सिंह, पीसी वर्मा ने अपने-अपने विचार रखे। इस अवसर पर उपरोक्त वक्ताओं के अतिरिक्त कोषाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, हरि सिंह वर्मा, देवेंद्र गुप्ता, जय सिंह वर्मा, जगदीश चंद, एआर भाटिया, गुलाब ठाकुर, राम करण वर्मा, गीता राम, सीताराम, गुरुदेव, लच्छी राम ठाकुर, रतीराम, सुंदर लाल इत्यादि गणमान्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें