फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में 9:30 बजे से पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी तक लगी मरीजों की कतारें

विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पर्ची और टेस्ट बिल जमा करवाने वाले काउंटर पर लगी भीड। संवाद
विज्ञापन
-लाइव रिपोर्ट-
विज्ञापन


ओपीडी के बाहर खड़े होने तक को नहीं मिली जगह,बच्चों को गोद में उठाकर दिखी महिलाएं
पर्ची बनाने से लेकर टेस्ट करवाने में ही निकल गया मरीजों को आधा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मंगलवार सुबह 9:30 बजे से पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों की लंबी कतारें लगी रही। पर्ची काउंटर पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की लाइन सबसे लंबी रही। कई महिलाएं अपने बच्चों को गोद में उठाकर खड़ी दिखाई दीं। पर्ची कटवाने के बाद मरीज ओपीडी की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन वहां भी परेशानी कम नहीं थी। मेडिसिन ओपीडी के बाहर मरीजों की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। गार्ड ने मरीजों को टोकन नंबर देकर बारी का इंतजार करने को कहा। अन्य ओपीडी में भी मरीज कतार में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। डॉक्टर बारी-बारी से मरीजों को बुलाकर उनका इलाज कर रहे थे। यह भीड़ दो दिनों की छुट्टी के बाद अस्पताल खुलने पर देखने को मिली। पर्ची कटवाने से लेकर ओपीडी तक मरीजों को डेढ़ से दो घंटे का समय लग रहा था। वहीं एक्सरे या ब्लड टेस्ट करवाने में घंटों का समय लग रहा था और कई मरीजों का पूरा दिन जांच में ही निकल गया।

इनसेट
जांच करवाने में दो घंटे इंतजार
ओपीडी सुबह 10:00 बजे से शुरु हो गई। पूर्वाह्न 11:17 बजे तक 45वां नंबर चल रहा है, लेकिन ओपीडी के बाहर मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। कुछ मरीजों को 120 नंबर का टोकन मिला है। ओपीडी में एक साथ दो से तीन मरीजों को बुलाया जा रहा है, लेकिन उसके बाद भी बहुत समय लग रहा है। दोपहर 12:00 बजे मरीजों की भीड़ इतनी ज्यादा हो गई है कि ओपीडी के अंदर गए मरीजों को बाहर निकलने तक की जगह नहीं मिल रही है। इसी बीच कई मरीजों को लंबे समय से खड़े रहने के कारण चक्कर भी आ रहे हैं और उन्हें मजबूरन जमीन पर बैठना पड़ रहा है। खासकर मेडिसन ओपीडी में जांच करवाने में ही डेढ़ से दो घंटे का समय लग रहा है।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे किया ओपीडी के बार बारी का इंतजार
मेडिसिन ओपीडी के बाहर खड़े रोगी रमेश ने बताया कि वह सुबह 9:00 बजे अस्पताल पहुंच गए थे। पहले पर्ची बनवाने के लिए करीब 25 से 30 मिनट तक कतार में खड़ा रहना पड़ा। उसके बाद ओपीडी आए तो यहां पर टोकन देकर बारी का इंतजार करने के लिए कहा गया। उन्होंने बताया कि वह डेढ़ घंटे से ओपीडी के बार बारी का इंतजार किया, उसके बाद नंबर आया। वहीं जब टेस्ट लिखे तो उसे करवाने में भी आधा दिन निकल गया।
कोट
दो दिन की छुट्टी के बाद अस्पताल में भारी भीड़ उमड़ी। सोलन के साथ-साथ सिरमौर के मरीज भी यहां जांच के लिए आते हैं। इसलिए भीड़ अधिक रहती है। हालांकि ओपीडी में सभी चिकित्सक जांच कर रहे थे।
विज्ञापन

डॉ.राकेश पंवर, चिकित्सा अधीक्षक,क्षेत्रीय अस्पताल सोलन

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पर्ची और टेस्ट बिल जमा करवाने वाले काउंटर पर लगी भीड। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें